पत्नी की इच्छा पर 14 साल में 5 हजार लोगों को दी रोशनी
एक ओर जहां लोग अपने परिजनों के बर्थडे, विवाह की वर्षगांठ और पुण्यतिथि पर लाखों रुपए खर्च कर देते हैं, वहीं शहर में ऐसे लोग भी हैं, जो परिजनों की याद में समाजसेवा कर पैसों का सदुपयोग कर रहे हैं। ऐसे ही एक समाजसेवक जो अपनी प|ी के सपनों को साकार करने के लिए पिछले 14 साल से नि:शुल्क नेत्र शिविर आयोजित कर रहे हैं। उनके द्वारा अभी तक शिविर के माध्यम से पांच हजार लोगों के मोतियाबिंद की सर्जरी फ्री कराई गई।
शहर के पेंच नंबर दो निवासी एडवोकेट वीरेंद्र जैन की प|ी पुष्पा जैन का साल अक्टूबर 2004 में ब्रेन हेमरेज के चलते असमय निधन हो गया था। पुष्पा धार्मिक विचारों की महिला थीं, जिनकी सदैव से सामाजिक कार्य करने की इच्छा रही थी। पुष्पा की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए एडवोकेट वीरेंद्र जैन ने गरीब और असहाय लोगों के नेत्रों में रोशनी पहुंचाने की ठानी। इसके लिए उन्होंने साल 2005 में श्री ऋषभ फाउंडेशन की स्थापना की। जिसके बैनर तले उनके द्वारा नेत्र शिविर लगाए जा रहे हैं। साथ ही वे युवाओं को नेत्रदान के लिए मोटीवेट कर रहे हैं।
प्रेरणा
एडवोकेट वीरेंद्र जैन अपनी प|ी पुष्पा जैन की याद में समाजसेवा कर पैसों का कर रहे हैं सदुपयोग
5000 लोगों की करा चुके हैं मोतियाबिंद की सर्जरी
समाजसेवी एडवोकेट वीरेंद्र जैन ने बुधवार को भास्कर से चर्चा करते हुए बताया कि उनके द्वारा इन 14 साल में 25 नि:शुल्क नेत्र शिविर लगाए गए हैं। जिनमें 5 हजार लोगों की मोतियाबिंद की सर्जरी कराई गई। जिसका पूरा रिकार्ड मेरे पास रखा हुआ। उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान नेत्रों की जांच कराने के लिए आने वाले मरीजों में जिन मरीजों को मोतियाबिंद की शिकायत होती है। उनको ऑपरेशन के लिए रोक लिया जाता है। मरीजों के ऑपरेशन का खर्च संस्था द्वारा उठाया जाता है। शिविर के समापन के बाद मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित मरीजों को भिंड से बस द्वारा ग्वालियर में रतन ज्योति नेत्रालय लाया जाता है। यहां पर डॉ. पुरेंद्र भसीन द्वारा मरीजों की आंखों का ऑपरेशन किया जाता है।
24 मई को होगा मेगा नेत्र शिविर
ऋषभ फाउंडेशन द्वारा 24 मई को शहर के होटल सत्कार में मेगा नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में आने वाले मरीजों की आंखें की जांच रतन ज्योति नेत्रालय अस्पताल के डॉक्टर्स करेंगे। साथ ही मोतियाबिंद सर्जरी के लिए 150 लोगों को चिन्हित किया जाएगा।