पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिले के 333 टाॅपर्स छात्र छात्राओं को मिलेंगे लैपटॉप

जिले के 333 टाॅपर्स छात्र छात्राओं को मिलेंगे लैपटॉप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
12 वीं कक्षा में 85% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 198 छात्र

अजा वर्ग में 75% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 135 बच्चों को भी मिलेगा लाभ

भास्कर संवाददाता | भिंड

माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12 वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल हुए छात्र- छात्राओं में जिले के 333 छात्र- छात्राओं को लैपटॉप मिलेंगे। जिले में नकल रहित परीक्षा होने और 75 फीसदी से अधिक परिणाम रहने के कारण इस बार लैपटॉप के लिए बड़ी संख्या में छात्र- छात्राएं पात्र हुए हैं। मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के तहत 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 198 एवं अनुसूचित जाति वर्ग में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 135 छात्र-छात्राओं को लैपटॉप के लिए 25-25 हजार रुपए की राशि मिलेगी। इसके लिए छात्र-छात्राओं को शीघ्र ही भोपाल बुलाया जाएगा।

12 वीं कक्षा की परीक्षा में इस बार 17774 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनका परीक्षा परिणाम 75.86 प्रतिशत रहा है। जिले में तीन साल से चल रही नकल रहित परीक्षाएं कराने का असर तीसरे साल न केवल परीक्षा परिणाम बेहतर होने से दिखा है बल्कि लैपटॉप के लिए पात्र छात्र- छात्राओं की संख्या को देखकर भी दिखाई दे रहा है। वर्ष 2015 में नकल का बोलबाला रहा तब परीक्षा परिणाम 69.15 प्रतिशत रहा था पर लैपटॉप के लिए 278 छात्र-छात्राएं पात्र हो सके थे। बीते वर्ष 2017 में 19.76 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा तब 206 छात्र-छात्राएं लैपटॉप लेने के लिए भोपाल गए थे। इस बार नकल रहित परीक्षाएं होने का असर परिणाम के साथ ही मेधावी छात्र- छात्राओं की संख्या पर भी दिखाई दिया है।

2009 से चल रही मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा वर्ष 2009 से चलाई जा रही इस प्रोत्साहन योजना में मेधावी छात्र-छात्राओं में जिन्होंने 12 वीं कक्षा में न्यूनतम 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं उन्हें लैपटॉप खरीदने के 25 हजार रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्रों को 75% अंक लाने पर मिलेगा लैपटॉप। वहीं मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के छात्र-छात्राओं को 75% अंक प्राप्त करने पर लैपटॉप के लिए पात्र माना जाएगा। छात्र के परिवार की आय 6 लाख रुपए से अधिक नहीं होना चाहिए।

भोपाल बुलाए जाएंगे टाॅपर्स

स्कूल शिक्षा विभाग के लिए यह साल उपलब्धि भरा रहा है। 10 वीं एवं 12 कक्षा का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा है। 333 छात्र-छात्राओं को लैपटॉप मिलने से निश्चित रूप अन्य बच्चों को बेहतर पढ़ाई करने की प्रेरणा मिलेगी। लैपटॉप के लिए पात्र हितग्राहियों को आगामी जून महीने में भोपाल बुलाया जाएगा। -विशंभर सिंह सिकरवार, जिला शिक्षा अधिकारी, भिंड

खबरें और भी हैं...