बक्सों के ताले तोड़कर जेवरात-नगदी ले गए चोर
मेहगांव थाना क्षेत्र के ग्राम हेशपुरा में अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया और घर के अंदर रखे बक्सों के ताले तोड़कर सोने चांदी के जेवरात सहित 13 हजार रुपए नगद समेट लिए। घटना मंगलवार बुधवार की दरम्यानी रात की है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हेशपुरा निवासी हजारी सिंह पुत्र तोताराम तोमर ने बताया कि मंगलवार बुधवार की दरम्यानी रात अज्ञात चोर उनके घर में घुस आए और घर के अंदर बक्सों का ताला तोड़कर अंदर रखे सोने की जंजीर, एक अंगूठी, एक जोड़ी बाला, मचली एवं 13 हजार रुपए नगद समेट ले गए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
इधर महिला से की धोखाधड़ी: कोतवाली थाना क्षेत्र के गोविंद नगर इलाके में अज्ञात बदमाश एक महिला के साथ धोखाधड़ी कर जेवरात समेट ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।