तापमान 410 पर, उमस ने किया परेशान
अस्पताल में बढ़ी मरीजों की संख्या
भास्कर संवाददाता | भिंड
शहर में तीन पहले हुई बारिश के बाद अचानक उमस भरी गर्मी बढ़ गई है। इससे लोगों का जीना मुहाल हो गया है। यहां तक कि घरों में गर्मी से राहत दिलाने के लिए लगे कूलर, पंखे और एसी सब फेल नजर आ रहे हैं। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री अौर न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया।
गौरतलब है कि शहर में तीन दिन पहले हुई बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से जहां सूरज की तपिश से लोगों को राहत मिल वहीं उमस भरी गर्मी से उनको परेशान कर दिया। वहीं बुधवार को चटख धूप होते ही भूमि की गर्मी निकलकर हवा में समाहित होने लगी। इससे शहरभर में उमस हो गई। उमस भरी गर्मी पड़ने से लोगों का जीना मुहाल हो गया। इस गर्मी से बचने के लिए लोगों को कोई उपाय नहीं सूझ रहा है। लोगों के घरों में लगे पंखे, कूलर, एसी सब फेल नजर आ रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग उमस भरी गर्मी से बचने के लिए दोपहर में पेड़ों के नीचे शरण ले रहे हैं लेकिन वहां भी उन्हें राहत नहीं मिल रही।
जिला अस्पताल की आेपीडी पहंुची 1400 के पार
सिविल सर्जन डॉ. अजीत मिश्रा का कहना है कि मौसम में आ रहे बदलाव के साथ सेहत के प्रति सावधानी बरतने की जरूरत है। तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है जिससे जिला अस्पताल की ओपीडी 1200 से बढ़कर 1400 तक पहुंच गई है। इसका स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ रहा है। ऐसे मौसम में सर्दी, जुकाम, वायरल फीवर और पेट से संबंधित शिकायत बढ़ सकती हैं।