आज देना होगी लैपटॉप के लिए पात्र छात्रों की जानकारी
भिंड | मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के तहत 12 वीं के पात्र छात्र- छात्राओं की जानकारी 22 मई को जिला शिक्षा कार्यालय में उपलब्ध कराई जाना है। डीईओ विशंभर सिंह सिकरवार ने बताया सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग में 85 प्रतिशत एवं अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग में 75 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों की जानकारी बीईओ से मांगी गई है। इन छात्रों को 25-25 हजार रुपए लैपटॉप के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे। छात्रों की समग्र आईडी, बैंक का नाम, आईएफएससी कोड, खाता क्रमांक की अपेक्षित है। इस महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही होने पर संबंधित के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित किए जाने की चेतावनी भी दी गई है।