घर के बाहर से पूर्व डीईओ की बाइक गायब
भिंड | शहर में कुशवाह कॉलोनी स्थित एक मकान के सामने लॉक कर रखी गई बाइक चोरी हो गई। पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी गोपालसिंह भदौरिया ने बाजार से आकर उन्होंने बाइक घर के सामने खड़ी की और पांच मिनट बाद आकर देखा तो बाइक नदारद थी। बाइक क्रमांक एमपी 30- एमजी 8170 चोरी होने की सूचना दिए जाने पर देहात थाना पुलिस मामला संज्ञान में ले लिया है।