सरपंच की अंकसूची में फेरबदल, मामला दर्ज
भिंड | परघेना पंचायत के सरपंच की अंकसूची में जन्मतिथि में फेरबदल के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ अमायन पुलिस ने केस दर्ज किया है। मामला जांच उपरांत कायम हुआ है। हनीफ खान पुत्र शरीफ खान निवासी परघेना ने बताया कि अरविंद पुत्र हाकिम सिंह सिकरवार ने उनकी अंकसूची में जन्मतिथि में फेरबदल किया है। इस मामले में हनीफ खान की फरियाद पर अमायन पुलिस ने अरविंद के खिलाफ केस दर्ज किया है।