पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जमीन विवाद के चलते घर के बाहर कर दी फायरिंग

जमीन विवाद के चलते घर के बाहर कर दी फायरिंग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमीन विवाद के चलते घर के बाहर कर दी फायरिंग

भिंड | अटेर थाना क्षेत्र के ग्राम परा में तीन लोगों ने एक अनुसूचित जाति के व्यक्ति को जातिगत अपमानित करते हुए उसके घर के बाहर हवाई फायर ठोंक दिए, जिससे आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। घटना रविवार की शाम साढ़े छह बजे की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। परा निवासी राजू खटीक पुत्र सूरज पाल खटीक ने पुलिस को बताया कि उसका रवि परमार से जमीनी विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते रविवार की शाम साढ़े छह बजे रवि, विकास पुरोहित, महेंद्र उर्फ गुलीचंद्र परमार ने उसे जातिगत गालियां देते हुए उसके घर के बाहर हवाई फायर ठोंके, जिससे वह दहशत में आ गया।

खबरें और भी हैं...