पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रास्ते के विवाद पर दो पक्षों में चली गोलियां, 14 पर केस दर्ज

रास्ते के विवाद पर दो पक्षों में चली गोलियां, 14 पर केस दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेहगांव थाना क्षेत्र के ग्राम सोनी की घटना

भास्कर संवाददाता | भिंड

मेहगांव थाना क्षेत्र के ग्राम सोनी में रास्ते के विवाद पर दो पक्षों में आमने सामने हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ क्राॅस केस दर्ज कर लिया है।

यहां बता दें कि रविवार की दोपहर तीन बजे के करीब सोनी गांव में श्रीरामजी लाल स्कूल के पास जबर सिंह (55) पुत्र रामचरण कुशवाह निवासी सोनी और प्रहलाद शर्मा (55) पुत्र रामजीलाल शर्मा के बीच रास्ते पर गिट्टी डालने को लेकर विवाद हो गया। इसी बीच दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर बंदूक से फायर करना शुरू कर दिए। पुलिस ने प्रहलाद की फरियाद पर मनोज दीक्षित ग्वालियर, रंजीत जादौर मानपुरा, रमेश उर्फ सिप्पी शर्मा, बिट्‌टर दुबे बराद, राजौरिया का लड़का कनहारी, नरेंद्र शर्मा, अशोक कुशवाह, नंदकिशोर, पंकज कुशवाह, जबर कुशवाह निवासीगण सोनी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जबकि जबर सिंह की फरियाद पर प्रहलाद शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, प्रमोद शर्मा और सुरेंद्र के लड़के के खिलाफ केस दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...