चंबल आई के आदेश के मुताबिक अमायन थाना प्रभारी यतेंद्र सिंह भदौरिया को दतिया, नयागांव थाना प्रभारी जितेंद्र मावई को मुरैना, लहार थाना प्रभारी बाल्मीक चौबे को दतिया और दबोह थाना प्रभारी प्रताप सिंह लोधी को मुरैना भेजा गया है। इसी प्रकार सब इंस्पेक्टर वैद्यराज परिहार, जज सिंह यादव, मुनेंद्र भदौरिया, माधव शर्मा को मुरैना, रामकुमार भगत, राघवेंद्र तोमर, र|ा जैन, अर्चना पाल, नत्थीलाल शाक्य को दतिया, जीवनलाल माहौर, दलेल सिंह यादव, कलेक्टर सिंह तोमर, कीर्ति अजमेरिया को श्योपुर भेजा गया है। वहीं मुरैना से सब इंस्पेक्टर रूबी तोमर, मलखान सिंह चौहान, रीतू चौहान, महेश शर्मा, दीपेंद्र यादव, शिवप्रताप सिंह, मिथलेश तोमर को भिंड जिले में भेजा गया है। इसके अलावा दतिया से सब इंस्पेक्टर केहरि परिहार, रामसेवक जाटव, सुरजीत तोमर, श्योपुर से सब इंस्पेक्टर रतिराम सिंह, दर्शन सिंह, जितेंद्र तोमर, सुधाकर सिंह, शिवराम सिंह को भिंड भेजा गया है।