पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अवैध उत्खनन को लेकर दो पक्षों में फायरिंग, घर में घुसकर पीटा

अवैध उत्खनन को लेकर दो पक्षों में फायरिंग, घर में घुसकर पीटा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महायर गांव में रविवार शाम की घटना

भास्कर संवाददाता | भिंड

रौन थाना क्षेत्र के महायर गांव में रविवार की शाम रेत के अवैध उत्खनन को लेकर दो पक्षों में फायरिंग हुई। इस घटना के बाद एक पक्ष ने गांव में दूसरे व्यक्ति के घर में घुसकर मारपीट कर दी, जिसमें दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

रेंमजा पंचायत के ग्राम महायर निवासी प्राग सिंह पुत्र नरोत्तम सिंह ने बताया कि रविवार की रात आठ बजे वे अपने घर के बाहर बैठे हुए थे। तभी पड़ोस के मुन्नेश सिंह, मनीष सिंह, पिंटू, जवान सिंह, शीलू और दुस्से सभी जाति गुर्जर निवासीगण महायर गालियां देने लगे। जब उन्होंने गालियां देने से रोका तो उन्होंने घर में घुसकर लाठी, कुल्हाड़ी और फरसों से मारपीट करना शुरू कर दिया, जिससे वे प्राग सिंह और रामरतन घायल हो गए। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। साथ छह नामजद आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। इनमें दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ भी लिया है। जबकि शेष चार की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इससे पहले रेत के अवैध उत्खनन को लेकर गुर्जर पक्ष का दूसरे पक्ष से विवाद हुआ था, जिसमें 10 राउंड के करीब फायर भी हुए थे। हालांकि पुलिस अभी इस मामले में कुछ नहीं कह रही है।

कार्रवाई की जाएगी

रौन में घर घुसकर मारपीट का मामला सामने आया है, जिसमें केस दर्ज किया गया है। फायरिंग के संबंध में भी जानकारी ली जा रही है। यदि ऐसा है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। - रुडोल्फ अल्वारेस, एसपी भिंड

खबरें और भी हैं...