पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों को पुलिस ने दी समझाइश

हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों को पुलिस ने दी समझाइश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों को पुलिस ने दी समझाइश

भास्कर संवाददाता | भिंड

शहर की पॉश हाउसिंग कॉलोनी में सोमवार को तेज रफ्तार में बाइक चलाने वाले छात्रों व मनचलों को रोककर समझाइश दी गई। ट्रैफिक प्रभारी दीपक साहू ने दुपहिया वाहन चालकों को समझाइश देते हुए बाइक के कागजात, हेलमेट चेक किए। इस दौरान उन लोगों को समझाइश दी गई जो बाइक पर तीन सवारी बिठाकर तेज रफ्तार में फर्राटे मारते हुए रोड पर घूम रहे थे। ट्रैफिक की चेकिंग में कोचिंग सेंटरों के बाहर जमा मनचले दबे पांव भागते नजर आए। बता दें कि हाउसिंग कॉलोनी में आवारागर्दी करने वाले छात्रों पर लगाम कसने के लिए पुलिस द्वारा सख्ती की जा रही है। इसी के तहत कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

खबरें और भी हैं...