पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शहर के एटीएम में कैश की किल्लत बरकरार

शहर के एटीएम में कैश की किल्लत बरकरार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के एटीएम में कैश की किल्लत बरकरार

भिंड | शहर में स्थापित एसबीआई के एटीएम में कैश की किल्लत बरकरार है। ज्यादातर स्थानों पर लगे एटीएम में रुपए नहीं डाले जा रहे हैं। जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। बता दें कि अटेर रोड पर एसबीआई के तीन एटीएम हैं, जिनमें एकाध दिन कैश डालकर खानापूर्ति कर दी जाती है। जरूरतमंदों को रुपए निकालने के लिए ग्वालियर रोड या हाउसिंग कॉलोनी के एटीएम पर जाकर लंबी लाइन लगानी पड़ती है। जबकि वहां भी केश की किल्लत बदस्तूर जारी है। मालूम हो कि एसबीआई की मैन ब्रांच में लगीं चार मशीनें लंबे अर्से से बंद हैं। जिससे उपभोक्ताओं को लेनदेन संबंधी समस्याएं आ रही हैं।

खबरें और भी हैं...