पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जेल रोड पर पोल शिफ्टिंग के चलते नौ घंटे की बिजली कटौती से लोग परेशान

जेल रोड पर पोल शिफ्टिंग के चलते नौ घंटे की बिजली कटौती से लोग परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जेल रोड पर पोल शिफ्टिंग का कार्य करते बिजली कंपनी के कर्मचारी।

दो बार विधानसभा में उठाया मुद्दा फिर भी गति नहीं पकड़ रहा कार्य

बता दें कि जेल रोड का निर्माण कार्य 30 जून 2016 को मूल चंद्र कंस्ट्रक्शन कंपनी ने शुरू किया था। अनुबंध के मुताबिक कंपनी को एक साल में सड़क निर्माण का कार्य पूरा करना था लेकिन 19 महीने गुजरने के बाद सड़क अधूरी है। वहीं 27 नवंबर 2017 को यह मुद्दा भिंड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने विधानसभा में उठाया थाए तब लोक निर्माण विभाग के मंत्री रामपाल सिंह ने आश्वासन दिया कि दो माह में सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। यदि लेट होता है तो संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। लेकिन समय सीमा गुजरने के बाद एक बार फिर विधायक ने यह मुद्दा विधानसभा में उठाया। तब पुन: आश्वासन मिलने के बाद आनन फानन में निर्माण कार्य शुरू हुआ।

पोल शिफ्टिंग का काम चल रहा है

जेल रोड पर अभी पोल शिफ्टिंग का काम चल रहा है। परमिट लेेने के बाद ही सप्लाई बंद की जाती है। हमारा तो यही प्रयास है कि कम से कम कटौती की जाए और जल्दी काम किया जाए। -बीएस कुशवाह, डीई, विद्युत वितरण कंपनी, भिंड

सुबह नौ से शाम छह बजे तक बिजली सप्लाई नहीं होने से गर्मी से बेहाल हो रहे लोग

भास्कर संवाददाता | भिंड

निर्माणाधीन जेल रोड पर बिजली की पोल शिफ्टिंग स्थानीय लोगों के लिए सिरदर्द बन गई है। सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक इस इलाके में नियमित बिजली सप्लाई ब्रेक किए जाने से लोग गर्मी से बेहाल हो रहे हैं। जबकि बिजली कंपनी इस कार्य को दोपहर के बजाय अल सुबह नहीं कर रही है, जिससे लोगों की परेशानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। आलम यह है कि दोपहर के वक्त बिजली न होने की वजह से लोगों को न घर के अंदर चैन मिल रहा है और न ही बाहर सुकून। इस संबंध में स्थानीय लोग बिजली कंपनी के अधिकारियों से शिकायत भी कर चुके हैं। लेकिन सुनवाई न होने से लोगों की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।

यहां बता दें कि 3.69 करोड़ रुपए की लागत से बन रही जेल रोड शुरू से ही लोगों की परेशानी का कारण बनी हुई है। पहले इस रोड के चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटाए जाने के विरोध में लोग थे। लेकिन प्रशासन ने जैसे तैसे अतिक्रमण हटाकर रोड का कार्य शुरू कराया। लेकिन बाद यह कार्य गति नहीं पकड़ पाया। स्थिति यह है कि दो साल बीतने को जा रहे हैं। लेकिन अभी तक इस रोड का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है। वर्तमान में इस रोड पर वीरेंद्र वाटिका से भिंड किला तक अतिक्रमण हटाए जाने के बाद पोल शिफ्टिंग का कार्य चल रहा है। इसके लिए बिजली कंपनी की ओर से रोज सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक के लिए बिजली सप्लाई ब्रेक की जा रही है, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में स्थानीय लोग बिजली कंपनी के अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं। लेकिन सुनवाई न होने की वजह से समस्या जस की तस बनी हुई है।

44 डिग्री तापमान में बिना बिजली के लोग परेशान

वर्तमान में जिले का दिन के समय का तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है। सोमवार की शाम चार बजे शहर का पारा 44 डिग्री सेल्सियस था। ऐसी भीषण गर्मी के दौरान जेल रोड पर पिछले तीन दिन से दोपहर के वक्त बिजली सप्लाई ब्रेक की जा रही है, जिससे लोगों का घर के अंदर जीना मुश्किल हो रहा है। जबकि बिजली कंपनी यही लाइन शिफ्टिंग का कार्य सुबह सात बजे से कर सकती है, जिससे सुबह मौसम ठंडा रहने के वक्त जहां बिजली सप्लाई ब्रेक होने से लोगों को परेशानी भी नहीं होगी। साथ ही काम करने वाले श्रमिकों को भी राहत मिलेगी।

स्थानीय लोग अच्छे दिन आने का कर चुके हैं व्यंग्य

जेल रोड के चौड़ीकरण और निर्माण को लेकर करीब डेढ़ महीने पहले प्रशासन ने स्थानीय लोगों के मकान तोड़ दिए। लेकिन अब तक सड़क निर्माण का कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है। स्थिति यह है कि एक ओर जहां बिजली कंपनी आहिस्ता आहिस्ता पोल शिफ्ट कर रही है। वहीं उबड़ खाबड़ सड़क पर नाली का गंदा पानी भरा होने की वजह से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। इसके विरोध में जेल रोड पर निवास करने वाले प्रशासन के समक्ष विरोध भी प्रकट कर चुके हैं। साथ ही उनके द्वारा उस वक्त अपने घर के बाहर अच्छे दिन आने व्यंग्य लिखा हुआ बैनर भी लटकाया गया था।

खबरें और भी हैं...