नक्षत्र वाटिका में पर्यावरण कार्यक्रम आयोजित
भिंड | जैन महाविद्यालय के छात्रों द्वारा सरकारी उत्कृष्ट नंबर एक स्कूल परिसर में बनी नक्षत्र वाटिका में पर्यावरण बचाओ अभियान चलाया गया। कॉलेज के छात्र सोहन तिवारी ने बताया तत्कालीन कलेक्टर इलैया राजा टी ने छात्रों को सुंदर वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से नक्षत्र वाटिका बनाई थी। जिसकी सही से देखभाल नहीं होने के कारण वाटिका का अस्तित्व खतरे में नजर आ रहा है। इस दौरान निवर्तमान कलेक्टर भी छात्रों के बीच पहुंचे और नक्षत्र वाटिका को संवारने छात्रों को संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में विवेक कुमार जैन, साहिब सिंह, राकेश नामदेव, शैलेन्द्र भदौरिया, अंबू निधि पांडेय सहित आदि छात्र मौजूद थे।