पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आस्था.. 225 मीटर चुनरी कलश यात्रा 24 को

आस्था.. 225 मीटर चुनरी कलश यात्रा 24 को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिंड | गायत्री शक्तिपीठ द्वारा 24 मई को ऐतिहासिक गौरी चुनरी कलश यात्रा आयोजित की जा रही है। यह जानकारी व्यवस्थापक सतीशचंद्र शुक्ल ने दी। उन्होंने बताया कि यात्रा के लिए 225 मीटर लंबी चुनरी को गौरी पर शाम 5 बजे चढ़ाया जाएगा। साथ ही शाम 7 बजे गौरी पर 25000 दीपकों के साथ महाआरती का आयोजन किया जाएगा। लेकिन इससे पहले 24 मई को दोपहर 2 बजे नवादा हनुमान मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए गायत्री परिवार के द्वारा जोर शोर से तैयारी की जा रही हैं।

खबरें और भी हैं...