भिंड | गोहद के चंदोखर गांव में चल रही श्रीमद भागवत कथा में सोमवार को साध्वी संध्या जोशी ने भक्तों को भगवान की महिमा बताते हुए उनके नाम का नित्य सुमिरन करने के लिए कहा। उन्होंने आगे कथा में बताया राजा बलि के द्वार पर भिक्षा में वामन भगवान ने तीन पग दान में मांगें और तीन पग मिलने पर भगवान ने तीनों लोकों को तीन पग में माप लिया। भगवान ने अपने भक्त के लिए सारी संपत्ति को लेकर उसे भक्ति का वरदान दिया। उन्होंने कहा कि भगवान के नाम की महिमा इतनी अपार है कि लोगों के एक बार नाम लेने पर ही भगवान अपने धाम को भेज देते हैं। उन्होंने अजमिल के चरित्र के बारे में बताया, जो कि भगवान का एक बार नाम लेने पर धाम को चला गया। आज के संसारी लोगों को चाहिए कि वे भगवान के नाम का जाप करें, क्योंकि अंतिम समय पर भगवान स्वयं उन्हें लेने के लिए पधारते हैं।