भिंड | गोहद स्थित केशव पार्क में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को सरस्वती क्लब और बीबीटी जूनियर क्लब के बीच मैच खेला गया। मैच में सरस्वती क्लब ने 10 ओवर में 132 रन बनाकर विपक्षी टीम को 133 रनों का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीबीटी जूनियर के बल्लेबाजों ने 6 विकेट खोकर मैच जीत लिया। दूसरा मैच संतोष क्लब और राधे-राधे क्लब के साथ खेला गया। जिसमें संतोष क्लब की टीम विजयी रही। जबकि तीसरे मैच में शीतला क्लब खरौआ को गुर्जर क्लब गोहदी गेट ने मात दी।