पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुराने विवाद पर रास्ते में रोककर युवक को पीटा, मामला दर्ज

पुराने विवाद पर रास्ते में रोककर युवक को पीटा, मामला दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुराने विवाद पर रास्ते में रोककर युवक को पीटा, मामला दर्ज

भिंड | मेहगांव के जरपुरा गांव में हैंडपंप पर पानी भरने जा रहे युवक काे रास्ता में रोककर गांव के ही युवक ने मारपीट कर दी। मामला रविवार दोपहर दो बजे का है। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाने में की है। भारत सिंह पुत्र महाराज सिंह नरवरिया निवासी जरपुरा ने पुलिस को बताया वह हैंडपंप पर पानी भरने जा रहे थे। तभी गांव के सागर सिंह नरवरिया ने पुराने विवाद को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दिया। आरोपी को गाली देने से मना किया तो उसने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने युवक की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...