शादी के पंडाल में घुसी बस
भिंड | शहर के सुभाष नगर कालोनी में रोड पर लगे एक शादी के पंडाल में एक बस अचानक तेज गति से आती हुई घुस गई। इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई। मालूम हो कि कालोनी में शादी का पंडाल लगा हुआ था, दोपहर के समय एक तेज गति से आती हुई बस अचानक पंडाल के अंदर आ गई। इस दौरान पंडाल के नीचे लोग उपस्थित नहीं होने से कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस को पंडाल से बाहर निकाला।