आंधी में टूटे पाेल को नहीं हटाया
भिंड | गत दिवस शहर में आई आंधी में जिला अस्पताल परिसर के अंदर लगा बिजली का पोल टूट गया था। इस कारण से अस्पताल के अंदर आने वाले लोगों को अवागमन में परेशानी हो रही है। सबसे खास बात यह है कि इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन के अधिकारियों को जानकारी होने के बाद भी टूटे हुए पाेल को नहीं हटाया गया है। वहीं मरीजों का कहना है कि पोल टूटा है। हम लोगों को परेशानी हो रही है। अस्पताल प्रबंधन को इसको हटाकर नया लगाना चाहिए।