आयोजन.. कांग्रेस कार्यकर्ता बैठक 17 को
भिंड | जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा ब्लॉक स्तर मंडलम एवं सेक्टर की बैठक 17 अप्रैल से जिला मुख्यालय पर आयोजित होंगी। यह जानकारी जिलाध्यक्ष डॉ. रमेश दुबे ने दी। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक दिलीप बाजपेई उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे। ब्लॉक स्तर मंडलम और सेक्टर के गठन के लिए कार्यकर्ताओं से 10:30 पर गोहद आदर्श वाटिका में कार्यकर्ताओं से बैठक करेंगे। सुबह 1:00 बजे मौ क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे।