पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 11 सरकारी स्कूलों को शहीदों के नाम से जानेंगे

11 सरकारी स्कूलों को शहीदों के नाम से जानेंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले के 11 सरकारी स्कूलों के नाम बदलने जा रहे हैं। अब ये स्कूल अपने क्षेत्र के शहीदों के नाम से जाने जाएंगे। इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही इन स्कूलों का चिंहित भी कर लिया गया है और प्रस्ताव भी बना लिया गया है। अब इस प्रस्ताव को जिला योजना समिति की बैठक में रखकर इनका नामकरण किया जाएगा।

2545 सरकारी स्कूल हैं। इनमें छह माध्यमिक स्कूलों और दो हायर सेकेंडरी स्कूलों के नाम बदलने की तैयारी जिला प्रशासन ने कर ली है। इसके अलावा तीन स्कूलों के कक्ष और पुस्तकालय शहीदों के नाम पर होंगे। कलेक्टर डॉ इलैया राजा टी के आदेश पर शिक्षा विभाग ने नाम बदलने के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया है।

सम्मान

जिला योजना समिति की बैठक में अनुमोदन मिलने के बाद बदले जाएंगे नाम

वर्तमान नाम प्रस्तावित नाम

शा. मा. स्कूल खरिका शहीद कुलदीप सिंह मा. स्कूल

मा. स्कूल हीरापुरा, लहार शहीद दादाजी कृपाल सिंह मा. स्कूल

मा. स्कूल चितावली, अटेर शहीद शिशुपाल सिंह मा. स्कूल

मा. स्कूल जमुंहा, लहार शहीद शिवपाल सिंह मा. स्कूल

शा. हासे. स्कूल गोरमी शहीद राय सिंह हासे. स्कूल

शा. हासे. स्कूल किशूपुरा शहीद शैलेंद्र सिंह हासे. स्कूल

मा. स्कूल सगरा शहीद कृष्णपाल सिंह मा. स्कूल सगरा

मा. स्कूल अतरसूमा शहीद जितेंद्र सिंह कुशवाह मा. स्कूल

ऊमरी का पुस्तकालय और गिजुर्रा का कक्ष होगा शहीद के नाम: शासकीय बालक माध्यमिक स्कूल ऊमरी में पुस्तकालय शहीद रामरतन सिंह के नाम से रखा जाएगा। वहीं शासकीय माध्यमिक स्कूल गिजुर्रा, मेहगांव के एक कक्ष का नाम शहीद रामरतन के नाम से होगा।

दानदाता के नाम से भी होगा स्कूल

जिले के जिन 11 स्कूलों के नाम बदले जाने हैं। उनमें जहां 10 स्कूल क्षेत्रीय शहीदों के नाम से होंगे। वहीं एक स्कूल उस क्षेत्र के बड़े दानदाता के नाम से होगा। भिंड के पुलावली गांव में संचालित शासकीय हाईस्कूल का नामकरण दानदाता ठाकुर रघुवीर सिंह के नाम से किए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

खबरें और भी हैं...