पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शादी समारोह में हर्ष फायर से एक घायल

शादी समारोह में हर्ष फायर से एक घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिंड | शादी समारोह के दौरान कट्‌टे से किए गए हर्ष फायर में एक व्यक्ति गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के राजहोली इलाके में मंगल-बुधवार की दरम्यानी रात घटित हुई। पुलिस ने प्रकरण कायम कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक राजहोली इलाके में शादी समारोह में छाेटू उर्फ सौरभ पाराशर पुत्र शिवकुमार पाराशर निवासी छोटी माता गढैया द्वारा कट्‌टे से फायर किया गया। गोली जयकिशन पुत्र मुन्नीलाल धोबी (46) निवासी नगरा धीरवल थाना बढ़पुरा जिला इटावा को पुट्‌ठे में जा घुसी। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खबरें और भी हैं...