बाल अपराध रोकने लगाएंगे चाइल्ड हेल्पलाइन पोस्टर
बाल अपराध रोकने लगाएंगे चाइल्ड हेल्पलाइन पोस्टर
भिंड | उच्च न्यायालय के निर्देश पर बाल अपराध रोकने के लिए सभी स्कूलों में चाइल्ड लाइन या चाइल्ड हेल्पलाइन संस्थाओं की सूचना देने वाले पोस्टर लगेंगे। यह काम जिला शिक्षा अधिकारियों को करना होगा। इस पोस्टर में गुमशुदा, शोषित एवं घर से भागे और इलाज के जरूरतमंद बच्चों की मदद के लिए टेलीफोन नंबर दिए जाएंगे। ऐसे बच्चों को 1098 नंबर डायल करना होगा। इसके बाद चाइल्ड लाइन की टीम एक घंटे के अंदर संबंधित बच्चे के पास पहुंचेगी।
31 तक जमा होंगे स्कॉलरशिप के आवेदन
भिंड | केंद्र द्वारा प्रायोजित और मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा दी जाने वाली सेंट्रल सेक्टर स्कॉलरशिप के नवीनीकरण आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। छात्र 31 मई तक अपने आवेदन एमएचआरडी को भेज सकते हैं। वहीं जिन छात्रों ने अब तक नवीनीकरण आवेदन नहीं किया है उन्हें 25 मई तक अपना ऑफलाइन आवेदन देना होगा।