ग्राम विकास का सपना साकार हो रहा है: आर्य
पंचायत अभियान के दौरान पिपहाडी में ग्रामीणों का स्वागत करते लालसिंह आर्य।
विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण
मंत्री लालसिंह आर्य ने गोहद क्षेत्र में 25 लाख रुपए की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया। इस माैके पर उनके साथ प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे। मंत्री ने ग्राम जगन्नाथपुरा, पिपहाडी में विकास एवं निर्माण कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस दौरान कहा कि ग्राम जगन्नाथपुरा में आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण 7.80 लाख रुपए की लागत से किया गय है। जिसमें गांव के बच्चे छत के नीचे बैठकर आंगनबाड़ी से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ उठाएंगे।