पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विधायक पर कार्रवाई के लिए कांग्रेस नेताओं ने की मांग

विधायक पर कार्रवाई के लिए कांग्रेस नेताओं ने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांग्रेस नेताओं ने एसपी से लगाई गुहार

भिंड | भिंड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह द्वारा मुझे मोबाइल पर मुझे और मेरे परिजन को गुंडों से पिटवाने की धमकी दी। इस मामलों को लेकर मैंने देहात पुलिस थाने में विधायक कुशवाह के खिलाफ अपराध दर्ज कराया था। साथ ही मोबाइल पर हुई बातचीत की ओडियो भी साक्ष्य के तौर पर दी थी। यह बात सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट नरेंद्र चौधरी ने एसपी प्रशांत खरे कही। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पार्टी पदाधिकारियों ने एसपी को बताया कि विधायक नरेंद्र सिंह द्वारा दी गई धमकी से एडवोकेट चौधरी और उनका पूरा परिवार भयभीत है। हमारी मांग है कि भिंड विधायक पर दर्ज रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाए साथ ही एडवोकेट सहित उनके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई जाए। इस मौके पर डॉ. शांतिस्वरूप शाक्य, शिवप्रताप सिंह कुशवाह, राजकिशोर समाधिया सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...