जनसमस्याओं को लेकर दिया ज्ञापन
जनसमस्याओं को लेकर दिया ज्ञापन
भिंड | आमआदमी पार्टी द्वारा मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम कलेक्टोरेट में कलेक्टर इलैया राजा टी को ज्ञापन दिया गया। इस मौके पर 50 से अधिक पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि प्रदेश में लोग बिजली, पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। वहीं किसानों का कर्ज अभी तक शासन द्वारा माफ नहीं किया गया है। अगर हमारी मांगों को शासन द्वारा जल्द पूरा नहीं किया जाता है, तो पार्टी द्वारा 26 मई अनशन किया जाएगा। राजेश गुर्जर, महेश मिश्रा, साकेत सक्सेना, अनूप दीक्षित, संजय सोनी, अश्वनी चतुर्वेदी, धीरज गुप्ता, आशीष कटारे, रामकुमार यादव, प्रवीण, सौरभ भदौरिया मौजूद रहे।