स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की बैठक अाज
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की बैठक अाज
भिंड | मप्र स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा 16 मई को शाम 6 बजे ट्राॅमा सेंटर की ऊपरी मंजिल पर बैठक का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान ने दी। उन्होंने बताया कि बैठक में संघ के द्वारा भविष्य की कार्य योजना के लिए कई निर्णय लिए जाएंगे। साथ ही संघ के कार्यकर्ताओं से निर्णय पर उनकी राय ली जाएगी। इस मौके पर संघ के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।