पात्र एवं अपात्र हितग्राहियों की जांच को लेकर पार्षदों ने जताई नाराजगी
पात्र एवं अपात्र हितग्राहियों की जांच को लेकर पार्षदों ने जताई नाराजगी
भिंड | नगर पालिका द्वारा इन दिनों प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर शहर के वार्डों में पात्र और अपात्र हितग्राहियों की जांच की जा रही है। जिसको लेकर वार्ड पार्षदों ने नाराजगी जताई है। साथ ही उन्होंने कहा कि जांच के कार्य में लगे कर्मचारी हितग्राहियों से रुपए की मांग कर रहे हैं। शहर के वार्ड क्रमांक 9 की पार्षद भारती रक्षपाल सिंह राजावत ने सोमवार को बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए हल्के पटवारी और नपा कर्मचारी वार्डों में पात्र और अपात्र हितग्राहियों की जांच कर रहे हैं। लेकिन नियमानुसार उनको वार्ड में जांच करने से पहले वार्ड पार्षद सहमति लेना होती है। लेकिन जांच के कार्य में लगे कर्मचारी ऐसा नहीं कर रहे हैं।