पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आठ लाख रुपए में छह स्थानों पर ठंडे पानी के लिए लगाए जाएंगे वाटर कूलर

आठ लाख रुपए में छह स्थानों पर ठंडे पानी के लिए लगाए जाएंगे वाटर कूलर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गौरी सरोवर के पास गौशाला में लगे वाटर कूलर से पानी पीते लोग।

आठ दिन बाद जोड़ी गई पाइप लाइन

सीवर लाइन बिछाने के लिए खुदाई कर रही जेसीबी ने सिटी कोतवाली बाइपास के पास आठ दिन पहले पानी की मुख्य पाइप लाइन को तोड़ दिया था। साथ साथ ही खुदाई के दौरान निकली मिट्टी घरों के लिए गई नल लाइन के ऊपर डालने से वह भी लाइन कई स्थानों पर टूट गई थी। इस कारण से बायपास के किनारे रहने वाले 1500 लोग पिछले पांच दिन से पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा था। उनके घरों में पानी सप्लाई ठप हो गई थी। वहीं टूटी हुई लाइन से निकले वाला पीने का पानी नाले में बहकर बर्बाद हो रहा था। जिसकी शिकायत स्थानीय लोगों द्वारा नगर पालिका और आरबीआईपीपीएलएसआर सीसीजेबी कंपनी के अधिकारियों से की गई। लोगों की शिकायत पर मंगलवार की दोपहर टूटी हुई बड़ी लाइन को जोड़ा गया। उसके बाद लोगों के घरों में आठ दिन बाद पानी की सप्लाई हुई।

कर्मचारियों ने लोगों को दी थी धमकी

सोमवार की दोपहर बायपास किनारे रहने वाले लोगों ने सीवर की खुदाई करने वाली आरबीआईपीपीएलएसआर सीसीजेबी कंपनी के कर्मचारियों से पाइप लाइन को जोड़ने की बात कही तो कर्मचारियों ने उनको धमकी देकर भगा दिया था। वहीं इस संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि बड़ी पाइन लाइन टूट जाने से घरों में पानी की सप्लाई पूरी तरह से ठप हो गई थी। हम लोगों की दिनचर्या बदल गई थी। जिससे काफी परेशानी होने लगी थी। जिससे परेशान होकर हम लोगों ने सीवर कर्मचारियों से लाइन जोड़ने के लिए कहा लेकिन इस बात पर वे अभद्रता करने लगे थे।

पहली बार शुरू की गई है योजना

नपाध्यक्ष कलावती मिहाेलिया ने मंगलवार को भास्कर से चर्चा करते हुए बताया कि भीषण गर्मी के दिनों में प्यास सताने पर लोग पानी के लिए इधर- उधर भटकते हुए नजर आते हैं और इनमें कई लोग दुकानों और मकानों पर दस्तक देकर प्यास बुझाने को मजबूर होते हैं। इस बात को ध्यान रखते हुए विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह से चर्चा करते हुए शहर के सार्वजनिक स्थानों पर(जहां पर सबसे अधिक लाेगों का आना-जाना होता है) वाटर कूलर लगाने का निर्णय लिया गया।

गौशाला में लगवाया वाटर कूलर

शहर के वार्ड क्रमांक 17 के पार्षद अनूप पांडे ने अपने निजी खर्च पर वार्ड में संचालित गौशाला के बाहर 70 हजार रुपए की लागत से राहगीरों के लिए वाटर कूलर लगवाया है। वहीं साल 2017 में उनके द्वारा 1.40 लाख रुपए की लागत से महाकालेश्वर मंदिर और मस्जिद में दो वाटर कूलर लगवाए गए थे। वहीं पार्षद पांडे के इस कार्य की विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने सराहना की है।

सात दिन में लगेंगे वाटर कूलर

शहर के लोगों को ठंडा पानी उपलब्ध कराने के लिए नगर पालिका द्वारा सात दिन में 6 स्थानों पर वाटर कूलर लगा दिए जाएंगे। साथ ही सीवर लाइन के दौरान जहां भी पानी लाइन टूटती है तो लोग मुझे शिकायत कर सकते हैं। वहीं लोगों को शुद्ध पानी मिले इसके लिए नपा की ओर से व्यवस्था की जा रही है। -कलावती मिहोलिया, नपाध्यक्ष, नपा भिंड

खबरें और भी हैं...