पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दंदरौआ मंदिर पर दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुगण

दंदरौआ मंदिर पर दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुगण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिंड | भिंड जिले के दंदरौआ धाम में डॉ. हनुमान मंदिर में दर्शन के लिए पिछले दिनों की अपेक्षा मंगलवार को दुगनी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर में भीड़ अधिक होने पर पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात किया। वहीं महंत रामदास महाराज के पास भी श्रद्धालुओं की भीड़ आशीर्वाद लेने के लिए लगी रही। साथ ही मंदिर परिसर में हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए कई भक्त दिखाई दिए। महंत रामदास ने कहा कि आज पिछले मंगलवारों की अपेक्षा अधिक भीड़ है।

खबरें और भी हैं...