मदद.. मंदिर में संत और गरीबों को खिलाया भोजन
भिंड | शहर के नवादा बाग बड़े हनुमान मंदिर परिसर में मंदिर समिति के बैनर तले नवादा निवासी बबलू समाधिया ने सोमवार को संत और गरीबों को भोजन कराया। इस मौके पर समिति के सदस्य राहुल सिंह ने बताया कि हनुमान मंदिर पर हर महीने संत और गरीबों को भोजन कराने के लिए समाजसेवी आते हैं। इस बार बबलू समाधिया के द्वारा भोजन कराया गया है। साथ ही उनकी ओर से कन्या भोज का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर दीपू सिंह,शैलेंद्र सांकरी,पिंटी नौपुत्रा, अनिल सिंह भदौरिया, लटूरी बाबा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।