पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किसानों से खरीदे गए अनाज का उठाव शीघ्र करें: कलेक्टर

किसानों से खरीदे गए अनाज का उठाव शीघ्र करें: कलेक्टर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरीदी पर सतत निगरानी रखने के निर्देश कलेक्टर ने दिए

भास्कर संवाददाता | भिंड

रबी विपणन मौसम 2018-19 के अंतर्गत जिले के किसानों से निर्धारित खरीद केंद्रों पर क्रय की जा रही सरसों, गेहूं, चना, मसूर का शेष उठाव शीघ्र कराया जाए। कलेक्टर इलैया राजा टी ने इस संबंध में जिले के एसडीएम, नोडल अधिकारी और संबंधित अधिकारी,कर्मचारियों को दिए।

कलेक्टर ने जारी निर्देशों में कहा है कि किसानों से समर्थन मूल्य पर क्रय किए जा रहे गेहूं, चना, मसूर, सरसों का भण्डारण शीघ्र कराया जाए । इस दिशा मे परिवहन व्यवस्था को प्रभावी बनाया जाए । उन्‍होंने कहा कि सरसो, चना एवं मसूर उपार्जन के अंतर्गत 09 खरीद केंद्र की 19 उपार्जन संस्थाओं के माध्यम से सरसो 5250 किसानों से 14337.27 मीट्रिक टन खरीदी की गई है। इसी प्रकार 220 किसानों से 223.47 मीट्रिक टन चना की खरीद की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि खरीद कार्य के तहत 116 किसानों से 129.02 मीट्रिक टन मसूर भी क्रय की गई है। इसप्रकार इन फसलों का 5546 किसानों से 14789.76 मीट्रिक टन की खरीद हो चुकी है। वहीं गेहूं उपार्जन के अंतर्गत जिले में स्थापित 38 खरीदी केंद्रों पर 12885 किसानों का पंजीयन किया गया था। जिनमें से 12880 का सत्यापन किया जा चुका है। शेष 5 किसानों का सत्यापन शीघ्र कराया जाए । उन्होंने कहा कि 6940 किसानों से गेहूं खरीदा जा चुका है। यह खरीदी 5735.50 मीट्रिक टन हो चुकी है। जिसमें से 48583.15 मीट्रिक टन का परिवहन किया जा चुका है। अगर शेष मात्रा भण्डारण के लिए रही हो, उसका शीघ्र परिवहन किया जाकर व्यवस्था को कारगर बनाया जाए । उन्होंने कहा कि गेहूं कार्य के अन्तर्गत 533.94 लाख रुपए की राशि का भुगतान किसानों को किया जा चुका है। भुगतान के लिए शेष रही राशि 3152.72 लाख शीघ्र उनके खाते में निर्धारित समय सीमा में पहुंचाई जाए।

खबरें और भी हैं...