हाउसिंग काॅलोनी में रोड पर दुकानदारों ने रखा सामान, आवागमन हो रहा बाधित
हाउसिंग काॅलोनी में रोड पर दुकानदारों ने रखा सामान, आवागमन हो रहा बाधित
भिंड | शहर की हाउसिंग कालोनी में कपड़ा, किराने सहित अन्य सामान का व्यापार करने वाले दुकानदारों और अन्य दुकान वालों ने सड़क पर अतिक्रमण करते हुए सामान रख रखा है। जिससे यहां से निकलने वाले लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। इस संबंध में लोगों द्वारा नगर पालिका और यातायात पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया है। लेकिन उसके बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। वहीं कार्रवाई नहीं होने से दुकानदारों के हौंसले बुलंद हो रहे हैं। वहीं लोगों का कहना है कि पुलिस को इस संबंध में कार्रवाई करना चाहिए।