धन्वंतरी शॉपिंग कॉम्पलेक्स हुआ बदहाल
भिंड | स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहर के बीचों-बीच करीब 14 साल पहले धन्वंतरी शॉपिंग कॉम्पलेक्स का निर्माण कराया गया था। इस शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में स्थानीय व्यापारियों को किराए पर दुकानें दी गई थी। लेकिन देखरेख के अभाव में कॉम्पलेक्स बदहाल हो रहा है। स्थिति यह है कि धन्वंतरी शॉपिंग कॉम्पलेक्स का पूरा फर्श कई जगह से टूट चुका है। इसके अलावा जीने भी जर्जर हा़े गए हैं। वहीं कॉम्पलेक्स के परिसर में आवारा मवेशी बैठ रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग को हर महीने किराया देते हैं। उसके बाद भी विभाग द्वारा मेंटेनेंस नहीं कराया जा रहा है।