शिविर.. नेत्र परीक्षण एवं परामर्श शिविर 24 को
भिंड | श्री ऋषभ फाउंडेशन एवं दिव्या सिंह नेत्र स्मृति न्यास भिण्ड द्वारा नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं परामर्श शिविर का आयोजन दिनांक 24 को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक स्थान सत्कार होटल परिसर हाउसिंग कॉलोनी में आयोजित होने जा रहा है। यह जानकारी श्री ऋषभ फाउंडेशन के अध्यक्ष वीरेंद्र जैन एडवोकेट ने दी। उन्होंने बताया कि साल 2005 से यह संस्था अनवरत रूप से नेत्र शिविर लगा रही है। जिसमें कई लोगों के नेत्रों का परीक्षण कर नि:शुल्क ऑपरेशन कराए गए। जैन ने बताया कि 24 मई को लगने वाले निशुल्क नेत्र शिविर में गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले नेत्र रोगी अपने साथ बीपीएल कार्ड लेकर परीक्षण बाद निशुल्क ऑपरेशन ग्वालियर के रतन ज्योति नेत्रालय में कराया जाएगा।