घर से कपड़ा, बर्तन, सोने चांदी के जेवरात सहित नगदी समेट ले गए चोर
भिंड | फूप थाना क्षेत्र के भदाकुर गांव में एक घर से अज्ञात चोर घुसकर कपड़ा, बर्तन, सोने चांदी के जेवरात सहित नगदी समेट ले गए। घटना मंगलवार बुधवार की दरम्यानी रात की है। पुलिस ने विवेचना उपरांत शुक्रवार की दोपहर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। भदाकुर निवासी भानू प्रताप सिंह भदौरिया पुत्र बैजनाथ सिंह ने फूप पुलिस को बताया कि मंगलवार बुधवार की रात में जब वे अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। तभी अज्ञात चोर उनके घर में घुस आए और अंदर रखे बक्सों के ताले तोड़कर कपड़ा, बर्तन, सोने चांदी के जेवरात के अलावा चार हजार रुपए नगदी समेट ले गए। सुबह घर में बिखरा सामान और गायब जेवरात व नगदी देख उन्होंने पुलिस को सूचना दी।