भाजपा की जिला बैठक आज
भिंड | भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला बैठक का आयोजन 19 मई को विद्यावती विद्यालय में दोपहर 3 बजे आयोजित की जा रही है। यह जानकारी मीडिया प्रभारी अर्पित मुदगल ने दी। उन्होंने बताया कि बैठक में संभागीय संगठन मंत्री शैलेंद्र बरुआ मौजूद रहेंगे। बैठक में कार्य योजना तैयार की जाएगी। इस बैठक में भाजपा जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, मोर्चा जिलाध्यक्ष सहित सांसद व विधायक उपस्थित रहेंगे।