पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फोटो खींचकर डालेंगे एप पर, तब बनेगा बिजली का बिल

फोटो खींचकर डालेंगे एप पर, तब बनेगा बिजली का बिल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के बिजली उपभोक्ताओं को अब मीटर रीडिंग गलत दर्ज होने के कारण बिजली बिल अधिक आने जैसी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। दरअसल बिजली कंपनी ने मीटर के फोटोग्राफ खींचने के आदेश मीटर वाचकों को दिए हैं। मीटर वाचक ये फोटोग्राफ खींचकर एप पर डालेंगे। इस फोटोग्राफ में दर्ज रीडिंग के हिसाब से ही ऑटोमैटिक बिजली बिल बनेगा। बताया जा रहा है कि भिंड जिले में यह व्यवस्था आगामी दो महीने में शुरू होगी।

नई व्यवस्था

भिंड जिले में यह व्यवस्था आगामी दो महीने में होगी शुरू, रीडिंग में होने वाली गड़बड़ी और शिकायतों से मिलेगी निजात

शहर में बढ़ेगी बिजली मीटरों की संख्या

दक्षता एप के लागू होने के बाद शहर में खराब और बंद पड़े मीटर पूरी तरह से खत्म हो जाएंगे। वजह यह है कि रीडिंग के बाद मीटर वाचक को फोटो अनिवार्य रूप से डालना होगा। इसलिए खराब और बंद पड़े मीटरों को तत्काल बदला जाएगा। वर्तमान में शहर में करीब 20 प्रतिशत मीटर बंद पड़े हुए हैं।

फोटो डालते ही जनरेट हो जाएगा बिल

शहर में 35 हजार से अधिक बिजली उपभोक्ता हैं। इनकी मीटर रीडिंग लेने के लिए शहर में 24 मीटर वाचक हैं। ये मीटर वाचक घर- घर जाकर डायरी में रीडिंग लिखते हैं। कई बार मीटर रीडिंग सही ढंग से नहीं देख पाने और गलत दर्ज करने के कारण लोगों के बिजली बिल अधिक आ जाते हैं। लेकिन अब बिजली कंपनी ने एक नया दक्षता एप्लीकेशन तैयार किया है। इसके तहत मीटर वाचक को अपने मोबाइल पर यह एप डालना होगा। जब वे मीटर रीडिंग लेने जाएंगे तब उन्हें मीटर रीडिंग का फोटो भी खींचना होगा। इस फोटो को वे एप में अपलोड करेंगे। इसके बाद ऑटोमैटिकली उनका बिल जनरेट होगा। इससे बिजली बिल में आने वाली त्रुटियों में कमी होगी।

त्रुटि की शिकायत दूर होगी

बिजली कंपनी ने दक्षता एप तैयार किया है। इसके तहत मीटर रीडर को रीडिंग लेने के बाद मीटर का फोटो भी खींचकर उस पर अपलोड करना होगा। इस फोटो ऑटोमैटिक उसका बिल जनरेट होगा। इससे से बिल में रीडिंग की त्रुटि की शिकायत खत्म होगी। शहर में यह व्यवस्था एक-दो महीने में शुरू हो जाएगी। इसकी तैयारी चल रही है। - नरेंद्र तरबरिया, एई, मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लि. भिंड

खबरें और भी हैं...