पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आंधी में पेड़ टूटकर मकान पर गिरा, चार घायल

आंधी में पेड़ टूटकर मकान पर गिरा, चार घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शुक्रवार को मौसम परिवर्तनशील रहा। सुबह से दोपहर तक तेज धूप व तपन ने लोगों को परेशान किया। शाम के समय हल्के बादल और धूल भरी तेज आंधी के साथ चली ठंडी हवा ने गर्मी से राहत दी। लेकिन मेहगांव क्षेत्र के मढेपुरा गांव में आंधी के दौरान एक पेड़ टूटकर एक कच्चे मकानों के ऊपर जा गिरा। जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं पुलिस चारों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आई।

गौरतलब है कि शुक्रवार की शाम 6 मेहगांव क्षेत्र में अचानक मौसम बदला। हल्के बादलों के साथ तेज धूल भरी आंधी का दौर शुरू हो गया। लगभग एक घंटे तक रुक रुक कर आंधी चलती रही। इस दौरान मढेपुरा गांव में बाल्मीकि मोहल्ले में एक नीम का पेड़ टूटकर कमलेश बाल्मीकि के कच्चे मकान पर जा गिरा। उस समय मकान के अंदर बैठे कमलेश(36) पुत्र बच्चे बाल्मीकि, खुशबू(11) पुत्र कमलेश बाल्मीकि, नंदनी(8) पुत्री अशोक बाल्मीकि, मुल्ला(55) प|ी गुलजारी बाल्मीकि मिट्टी के नीचे दब गए। स्थानीय लोगों ने चारों लोगों को मिट्टी से निकाला।

गर्मी से मिली राहत

मौसम ने शुक्रवार को कई रूप दिखाए। सुबह से दोपहर तक तेज धूप के साथ गर्म हवा ने परेशान किया, लेकिन शाम लगभग 6 बजे अचानक मौसम बदला। हल्के बादलों के साथ तेज धूल भरी आंधी आधे घंटे तक चलती रही।

खबरें और भी हैं...