पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खरीद केंद्र पर तौल नहीं हुई तो किसानों ने किया हंगामा, एसडीएम ने कर्मचारियों को फटकारा

खरीद केंद्र पर तौल नहीं हुई तो किसानों ने किया हंगामा, एसडीएम ने कर्मचारियों को फटकारा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसडीएम ने किसानों को कराया शांत

भास्कर संवाददाता | भिंड

जिले में समर्थन मूल्य केंद्र पर चल रही गेहूं, सरसों और चना खरीदी की व्यवस्थाएं सुधर नहीं पा रही है। आलम यह है कि शुक्रवार को मार्केटिंग सोसायटी पर चल रहे गेहूं और सरसों के खरीद केंद्र पर समय पर तौल शुरू नहीं हुई। परिणामस्वरूप किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर भिंड एसडीएम संतोष तिवारी मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने केंद्र के कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि भविष्य में यदि समय पर तौल शुरू नहीं हुई तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यहां बता दें कि जामना राेड स्थित वेयर हाउस पर विरधनपुरा, दीनपुरा मार्केटिंग सोसायटी हैं, जिन पर शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे 50 किसान अपनी गेहूं की फसल बचने के लिए पहुंचे। लेकिन तीनों सोसायटी पर तौल शुरू नहीं हो सकी। परिणामस्वरूप किसानों ने केंद्र पर हंगामा शुरू कर दिया। तभी एसडीएम संतोष तिवारी ने सोसायटी पर पहुंचकर तौल कर्मियों को फटकारा।

खुले में की जा रही है तुलाई

तीनों सोसायटी पर समर्थन मूल्य पर किसानों की फसल खरीदने के लिए तौल खुले में की जा रही है। किसानों का कहना है कि शुरूआत में तौल वेयर हाउस के अंदर की गई थी। लेकिन अब तौल कर्मचारी खुले आसमान के नीचे तौल कर रहे हैं। वहीं आसमान में बादल छाए हुए हैं। ऐसे में हम लोगों को नुकसान होने का डर सता रहा है।

खबरें और भी हैं...