पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आज से चंबल पुल पर पहुंचेगी बंधु ट्रेडर्स की मशीनें और लेबर

आज से चंबल पुल पर पहुंचेगी बंधु ट्रेडर्स की मशीनें और लेबर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पांच दिन बाद शुरू होगा पुल की मरम्मत का काम

भास्कर संवाददाता | भिंड

नेशनल हाईवे-92 की भिंड इटावा रोड पर स्थित चंबल पुल पर आज से बंधु ट्रेडर्स की लेबर और मशीनें पहुंचना शुरू हो जाएगी। साथ ही पांच दिन बाद पुल की मरम्मत का कार्य शुरू होगा। कंपनी के लोगों ने दावा किया है कि दो सप्ताह में पुल को ट्रैफिक के आवागमन के लिए खोला जा सकता है। इधर पुल पर ट्रैफिक बंद होने से भिंड से इटावा जाने वाले लोगों को परेशानी के साथ मुंहमांगा किराया चुकाना पड़ रहा है।

भिंड इटावा रोड पर बरही के निकट स्थित चंबल पुल के छठवें पिलर की दक्षिणी बीम की बेयरिंग टूट गई है, जिससे एक स्लैब नीचे की ओर धसक गई है।

खबरें और भी हैं...