पुताई के पैसों को लेकर दो पक्षों में मारपीट, क्रॉस मामला दर्ज
भास्कर संवाददाता | भिंड
मौ थाना क्षेत्र के इटायदा गांव में पुताई के पैसों को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना गुरूवार की शाम पांच बजे की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ क्राॅस केस दर्ज कर लिया है।
बताया जा रहा है कि इटायदा निवासी राजू उर्फ देवेंद्र सिंह (35) पुत्र अजब सिंह गुर्जर ने पुताई के लिए बहादुर सिंह को जिम्मेदारी दी थी। लेकिन पैसों को लेकर बहादुर सिंह ने पुताई नहीं की तो दोनों में गुरुवार की शाम पांच बजे विवाद हो गया। इस विवाद में दोनों के बीच मारपीट हो गई। मौ पुलिस ने राजू की फरियाद पर बहादुर सिंह, पुल्लू सिंह, प्रकाश, रामसनेही और लला सभी जातिगण जाटव निवासी इटायदा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जबकि बहादुर सिंह की फरियाद पर राजू उर्फ देवेंद्र, मुन्ना उर्फ बनवारी, भूपेंद्र सिंह, राहुल, गिर्राज सिंह सभी जाति गुर्जर निवासीगण इटायदा के खिलाफ क्राॅस केस दर्ज कर लिया है।