पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बोलेरो सहित 38 पेटी देशी शराब पकड़ी, दो गिरफ्तार

बोलेरो सहित 38 पेटी देशी शराब पकड़ी, दो गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले में चल रही अवैध शराब के खिलाफ मुहिम के तहत दो अलग अलग थानों के पुलिस ने छह लाख रुपए की अवैध शराब पकड़ी है। शहर से लगे गांव नालीपुरा में एक ट्यूबवेल पर अवैध रूप से बिक्री के लिए रखी 28 पेटी देशी शराब देहात थाना पुलिस ने पकड़ ली है। पुलिस की यह कार्रवाई शुक्रवार की शाम साढ़े चार बजे के करीब की है। पुलिस ने शराब के साथ एक युवक को भी गिरफ्तार किया है।

देहात थाना प्रभारी उदयभान सिंह यादव ने बताया कि उन्हें जरिए मुखबिर सूचना मिली थी कि नालीपुरा में भानू प्रताप सिंह यादव पुत्र उदयवीर सिंह के ट्यूबवेल पर शराब बिक रही है। पुलिस ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए शुक्रवार की शाम वहां दबिश दी। जहां से 28 पेटी देशी शराब की बरामद हुई। पुलिस ने भानू प्रताप को भी गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ी गई शराब की कीमत 70 हजार रुपए से अधिक बताई जा रही है। साथ ही आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

10 पेटी शराब के साथ बोलेरो गाड़ी जब्त

असवार थाना प्रभारी आशुतोष शर्मा ने मुखबिर की सूचना पर असवार में भगावली नहर की पुलिया से एक बोलेरो से 10 पेटी देशी शराब बरामद की है। साथ ही प्रदीप सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह सिकरवार निवासी बारौली थाना बागचीनी जिला मुरैना के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पकड़ी गई शराब की मय गाड़ी के कीमत पांच लाख 30 हजार रुपए आंकी गई है।

खबरें और भी हैं...