एसजीएस स्कूल के डायरेक्टर और प्राचार्य कलेक्टर को स्मृति चिह्न देते हुए।
स्वयं सेवकों ने भी किया कलेक्टर का सम्मान
शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने भी कलेक्टर को विदाई दी। कलेक्टोरेट सभागार में एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी धीरज सिंह गुर्जर के नेतृत्व में कलेक्टर को फूल माला पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कलेक्टर ने एनएसएस के स्वयंसेवकों की सराहना की। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।