संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल योजना में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के पुत्र,पुत्रियों की शिक्षा की दिशा में संचालित पं. दीनदयाल उपाध्याय श्रमोदय आवासीय विद्यालय ग्वालियर में प्रवेश दिलाने के लिए परीक्षा 20 मई को आयोजित की जाएगी। कल्याण पर्यवेक्षक एवं श्रम निरीक्षक मुरारी सिंह नरवरिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 मई 2018 रविवार को आयोजित होने वाली श्रमोदय आवासी विद्यालय प्रवेश परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12.30 बजे के मध्य आयोजित होगी। इस परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों के प्रवेश बेवसाइट पर अपलोड करने की सुविधा प्रदान की गई है। इन पोर्टलो से परीक्षार्थी कक्षा एवं जिले का नाम सिलेक्ट करने के बाद प्रदर्शित सूची में अपने नाम के सम्मुख लिखे आवेदन क्रमांक पर क्लिक कर अपना प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) डाउनलोड कर सकते है। यदि किसी परीक्षार्थी को प्रवेश पत्र उपलब्ध नहीं हो पाता है और ऐसे परीक्षार्थी के आवेदन ऑनलाइन किए जाने की पावती उपलब्ध है, तो वह पावती के साथ परीक्षा केन्द्र पर पहचान पत्र के साथ उपस्थित हो सकता है।