गोहद के ग्राम रोजगार सहायकों ने अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार को मंत्री लालसिंह आर्य को ज्ञापन दिया। वहीं मंत्री ने मांगे पूरी होने का आश्वासन सहायकों को दी। ज्ञापन के दौरान रोजगार सहायक ब्लॉक अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा द्वारा रोजगार सहायकों का जींवन बेहतर बनाने की घोषणा की थी। लेकिन आज दिनांक तक रोजगार सहायकों के सुनहरे भविष्य के लिए कोई भी आदेश जारी नहीं किया गया। अगर हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो हम लोगों की हड़ताल जारी रहेगी।
इस मौके पर धीरू शर्मा, दीपेंद्र तोमर, प्रेमनारायण, बिजेंद्र सिंह, जितेंद्र शर्मा, मुनेंद्र राणा, भानू सिंह, रामोतार, रामबाबू, गिर्राज शर्मा, गिर्राज कुमार, राजीव गुर्जर, विकास गुर्जर, अमित शर्मा आदि उपस्थित रहे।