भिंड | कांग्रेस के पूर्व संगठन मंत्री रवि भदौरिया का निधन ग्वालियर में इलाज के दौरान हो गई थी। उन के निधन पर मेहगांव में कांग्रेस नेताओं के द्वारा शोकसभा का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने स्व.रवि भदौरिया को श्रृद्धांजलि दी। इस मौके पर पिछड़ा वर्ग के पूर्व जिलाध्यक्ष जवर सिंह कुशवाह ने कहा कि रवि भदौरिया के निधन से पार्टी का काफी नुकसान हुआ है। उनकी भरपाई कोई नहीं कर सकता है। हम लोगों को उनके बताए हुए रास्ते पर चलना चाहिए। इस मौके पर मनीष शिवहरे, रामहरी शर्मा, राजकुमार जैन, रामौतार चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।