भिंड | शहर में चल रहे ग्रीष्मकालीन खेल शिविर में आने वाले बच्चों ने शुक्रवार को शहर में स्वच्छता रैली निकालकर लोगों को साफ-सफाई का संदेश दिया। वहीं रैली गौरी सरोवर से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों पर निकाली गई। इस दौरान शिविर प्रभारी प्रबल प्रताप सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार देश में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है। वहीं इस अभियान से लोगों को जोड़ने के लिए रैली निकाली गई है।